पूर्व विधान पार्षद सिल्विया बागे का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रांची लाया गया

Edited By Khushi, Updated: 01 Jan, 2023 04:43 PM

the body of former legislative councilor sylvia bage

झारखंड में कांग्रेस नेत्री पूर्व विधान पार्षद शिक्षाविद सिल्विया बागे का पार्थिव शरीर आज यानी रविवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय श्रद्धानंद रोड रांची लाया गया।

रांची: झारखंड में कांग्रेस नेत्री पूर्व विधान पार्षद शिक्षाविद सिल्विया बागे का पार्थिव शरीर आज यानी रविवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय श्रद्धानंद रोड रांची लाया गया। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु टिर्की, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने श्रीमती बागे के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ अर्पित किया। मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नेत्री के सम्मान में रखा गया 2 मिनट का मौन
पुष्पांजलि अर्पण के उपरांत दिवंगत नेत्री के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष बंधु टिर्की ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व विधान पार्षद सिल्विया बागे का निधन न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए बल्कि झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। दु:ख के इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि वो परमात्मा से प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही साथ उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

विधायक दल आलम ने भी किया शोक व्यक्त
उन्होंने कहा कि सामाजिक राजनीतिक जीवन में उनका योगदान विशेष कर शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज के स्थापना के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। नेता विधायक दल आलम ने भी पूर्व विधान पार्षद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ है। साथ ही नेता विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि बागे परिवार का शिक्षा जगत के उत्थान के लिए किया गया कार्य भुलाया नहीं जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!