रांची के कांके इलाके में सबसे ज्यादा दिखा बंद का असर, पुलिस हिरासत में प्रतुल शाहदेव सहित कई नेता

Edited By Khushi, Updated: 27 Mar, 2025 05:44 PM

the effect of the bandh was most visible in ranchi s kanke

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर के हत्या के विरोध में आहूत आज रांची बंद का व्यापक असर है। रांची के कांके चौक सहित दर्जनों स्थानों पर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर के हत्या के विरोध में आहूत आज रांची बंद का व्यापक असर है। रांची के कांके चौक सहित दर्जनों स्थानों पर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ के साथ-साथ दर्जनों भाजपा नेता सड़कों पर उतरकर बंद को समर्थन दे रहे हैं। दूसरी तरफ रांची पुलिस ने एहतियातन प्रतुल शाहदेव और भैरव सिंह जैसे कई भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया है। अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ बुलाए गए बन्द का आज राजधानी रांची के लगभग सभी इलाकों में व्यापक असर दिख रहा है। रांची के शहर और ग्रामीण दोनों ही इलाकों में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा के बड़े नेता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा के कई नेता अपने-अपने क्षेत्र में बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही सड़क पर उतरे हुए हैं। सबसे ज्यादा बन्द का असर रांची के कांके इलाके में नजर आ रहा है।        

उल्लेखनीय है कि कांके में बुधवार को अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या के विरोध में गुरुवार की सुबह से ही कांके चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है।जगह-जगह पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, राजधानी के विभिन्न इलाकों से प्रदर्शन कर रहे 50 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!