Aaj ka Mausam: झारखंड में ठंड की वापसी! आज से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू, जानें Weather Report

Edited By Khushi, Updated: 06 Feb, 2025 12:06 PM

aaj ka mausam cold returns to jharkhand the effect of western

Aaj ka Mausam: झारखंड में आज यानी 6 फरवरी से प्रदेश के मौसम में फिर परिवर्तन दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिम विक्षोभ के कारण दोपहर में ठडी हवा चल सकती है। इस बदलते मौसम में लोगों को खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

Aaj ka Mausam: झारखंड में आज यानी 6 फरवरी से प्रदेश के मौसम में फिर परिवर्तन दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिम विक्षोभ के कारण दोपहर में ठडी हवा चल सकती है। इस बदलते मौसम में लोगों को खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

PunjabKesari

आज से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू।। आज का मौसम।। Aaj ka Mausam।।

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि वैसे तो पश्चिमी विक्षोभ का पूरा असर 8 तारीख से दिखना शुरू हो जाएगा, लेकिन, 6 फरवरी से ही आपको हल्का-हल्का असर दिखने लगेगा। दिन में आंशिक बादल भी छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं भी चलेंगी। ऐसे में बदलते मौसम के दौरान खुद को सुरक्षित रखें और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें। ठंड-गर्म से लोग बीमार पड़ सकते हैं।

PunjabKesari

15 फरवरी से गर्मी का दिखने लगेगा असर 

अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 फरवरी से गर्मी का असर दिखने लगेगा। कल यानी शुक्रवार से धीरे-धीरे पारा गिरने लगेगा। इससे सुबह और शाम में कनकनी बढ़ेगी। हालांकि, सुबह में हर दिन कोहरा और धुंध रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के लगभग सभी जिलों में अगले 24 घंटे तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी, जबकि 8 फरवरी से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आयेगी। इससे सुबह और शाम में कनकनी बढ़ सकती है। सुबह में हर दिन कोहरा और धुंध रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। 9, 10 और 11 फरवरी को दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

PunjabKesari

सबसे कम तापमान गुमला में रिकॉर्ड

झारखंड में बीते बुधवार को सबसे कम तापमान गुमला में रिकॉर्ड किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे अधिक तापमान फिर से सरायकेला का रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान बुधवार को 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक व 24 घंटे में 1.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.8 डिग्री तथा 24 घंटे में 4.2 डिग्री अधिक रहा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!