Edited By Khushi, Updated: 16 Mar, 2025 02:51 PM

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप शराब दुकान के पास दो पक्षों में होली के दिन जमकर मारपीट और तलवारबाजी हुई जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रांची के डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने इस घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि की है। घायलों में सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की शाम पेट्रोल पंप के समीप स्थित सरकारी शराब दुकान के पास जोरार बस्ती एवं नामकुम खटाल के युवकों के बीच चाबी की वजह से विवाद शुरू हुआ। बाद में बात बढ़ी और मारपीट की नौबत आ गयी। खटाल के लोगों ने बस्ती के युवकों को पीट दिया। इसके बाद बस्ती वाले अपने-अपने घर चले गए।
बस्ती के दर्जनों लोग लाठी-डंडा लेकर अगले दिन सुबह खटाल पहुंचे। जैसे ये लोग खटाल गली में घुस रहे थे, तभी खटाल वालों को इसकी जानकारी मिल गयी। खटाल के लोग भी एकजुट हुए और बस्ती वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तलवार से वार कर दिया, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई तथा 3 गंभीर रूप से घायल हो गये। दो पक्षों में हुए विवाद को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।