Bokaro News...कुएं के अंदर झांक रहा था हाथी, तभी हुआ कुछ यूं कि हो गई मौत

Edited By Khushi, Updated: 25 Jan, 2025 11:57 AM

the elephant was peeping inside the well then something happened

झारखंड के बोकारो जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गहरे कुएं में गिरने से एक हाथी की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृत हाथी को कुएं से बाहर निकाला।

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गहरे कुएं में गिरने से एक हाथी की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृत हाथी को कुएं से बाहर निकाला।

मामला जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआटांड़ थाना क्षेत्र के गोपो गांव का है। बताया जा रहा है कि हाथी देर रात गांव की ओर आया था। वह उत्पात मचाता हुआ खेतों में घुसा। उसने खेतों पर लगी चारदीवारी को भी तोड़ दिया था। वहीं, किसानों द्वारा उनकी खेत में लगे आलू सहित कई अन्य फसल को जमकर नुकसान पहुंचाया। उत्पात मचा रहा हाथी अचानक कुआं में गिर गया। मुंह के बल कुआं में गिरने से हाथी की मौत की संभावना जताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि रात में अंधेरे के कारण हाथी कुआं में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

स्थानीय पंचायत प्रमुख तेजलाल महतो ने बताया कि हाथी रात में फसलों को खाने के लिए गांव में घुसा था और वह कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। गांववालों ने हाथी को सुबह कुएं में गिरा देखा और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। बोकारो के वन प्रमंडल अधिकारी (डीएफओ) रजनीश कुमार ने बताया, "हाथी अपने झुंड से भटक गया था और दुर्घटनावश कुएं में गिर गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!