55 हजार न मिलने पर मंडप छोड़कर भागा दूल्हा, लड़की वालों ने बुला ली पुलिस; फिर जो हुआ...

Edited By Khushi, Updated: 10 May, 2025 11:45 AM

the groom ran away from the wedding mandap after not getting

Palamu News: झारखंड के पलामू से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां दहेज में 55 हजार रुपये न मिलने पर दूल्हा शादी का मंडप छोड़ कर भाग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने दूल्हे को पकड़कर शादी कराई।

दूल्हे ने दहेज में मांगे 55 हजार रुपये
मामला जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के मझौली गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां शादी चल रही थी। इस दौरान डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दूल्हे ने दहेज में 55 हजार रुपये की मांग कर ली। दुल्हन पक्ष ने रकम देने से इनकार किया और दूल्हे को समझाया, लेकिन दूल्हा 55 हजार रुपये की मांग पर अड़ा रहा।  

पुलिस दूल्हे को पकड़कर कराई शादी 
55 हजार रुपये न मिलने पर दूल्हा शादी का मंडप छोड़ कर भाग गया। दूल्हे के परिजन भी मंडप छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस दूल्हे को पकड़कर मंडप में लेकर आई और दुल्हन से शादी कराई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!