संथाल परगना की जनता ने अपने मतदान से रचा इतिहास, BJP को दिया आशीर्वाद: बाबूलाल मरांडी

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jun, 2024 04:20 PM

the people of santhal pargana have blessed bjp babulal marandi

भाजपा के खाते में तीनों सीट डालने के लिए संथाल परगना की महिलाएं, युवा साथियों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया है। मरांडी ने कहा कि संथाल की जनता भ्रष्टाचार ,तुष्टिकरण और घुसपैठियों के आतंक से ऊब चुकी है। कहा कि लोकसभा चुनाव का परिणाम राज्य में भाजपा के...

रांची: भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संथाल परगना में संपन्न तीन लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि संथाल की जनता ने अपने मतदान से इतिहास रचा है। 

भाजपा के खाते में तीनों सीट डालने के लिए संथाल परगना की महिलाएं, युवा साथियों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया है। मरांडी ने कहा कि संथाल की जनता भ्रष्टाचार ,तुष्टिकरण और घुसपैठियों के आतंक से ऊब चुकी है। कहा कि लोकसभा चुनाव का परिणाम राज्य में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत एन डी ए सरकार का मार्ग प्रशस्त करेगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में दुमका, राजमहल और गोड्डा निर्वाचन क्षेत्रों में 69.96 प्रतिशत हुआ। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दुमका सीट पर सबसे अधिक 73.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद राजमहल में 68.67 प्रतिशत और गोड्डा में 68.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!