Edited By Khushi, Updated: 13 Dec, 2025 11:51 AM

Ranchi News: झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब भुवनेश्वर से रांची आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान को हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान विमान क्षतिग्रस्त भी हो गया।
Ranchi News: झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब भुवनेश्वर से रांची आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान को हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान विमान क्षतिग्रस्त भी हो गया।
विमान में 56 यात्री सवार थे
जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर से रांची आ रहे इंडिगो एयरलाइंस का विमान (संख्या 6ई-7361) अपने निर्धारित समय शाम 7.55 बजे की जगह 8.30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा, लेकिन विमान को तकनीकी खराबी के कारण रनवे पर हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिसके बाद विमान क्षतिग्रस्त हो गया। विमान में 56 यात्री सवार थे। सभी 56 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
"लैंडिंग के दौरान जोरदार झटका लगा"
बताया जा रहा है कि लैंडिंग के समय अचानक आई तकनीकी समस्या के कारण विमान को तेज झटके के साथ रनवे पर उतारा गया। इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान को नियंत्रित कर एप्रन पर सुरक्षित रोक दिया गया। वहीं, घटना के बाद यात्रियों ने बताया कि लैंडिंग के दौरान जोरदार झटका लगा, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।