Edited By Harman, Updated: 01 Sep, 2025 11:44 AM

झारखंड के जमशेदपुर से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 34 वर्षीय पति की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार , घटना पिपला के भागाबांध गांव के समीप जंगल की है। मृतक पति की पहचान 34 वर्षीय परशुराम टुडू...
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 34 वर्षीय पति की हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार , घटना पिपला के भागाबांध गांव के समीप जंगल की है। मृतक पति की पहचान 34 वर्षीय परशुराम टुडू के रूप में हुई। पत्नी सुमन टुडू और उसके प्रेमी लछु हांसदा ने मिलकर परशुराम टुडू की हत्या की। बताया जा रहा है कि पत्नी और उसके प्रेमी ने शनिवार रात खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब लोगों ने रविवार सुबह जंगल में पड़ा परशुराम टुडू का शव देखा। वहीं लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी। वहीं जांच में पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा परशुराम टुडू की हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पत्नी सुमन टुडू ने बताया कि जब वह अपने प्रेमी से मिलने गई तो उसके पति को भनक लग गई और वह भी वहां पहुँच गया। जहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर दोनों ने मिलकर परशुराम टुडू की हत्या कर दी और शव वहीं जंगल में छोड़कर घर वापस लौट आए। बताया जा रहा है कि परशुराम टुडू और सुमन टुडू की शादी 15 साल पहले हुई थी और उनके दो मासूम बच्चे भी है।