Edited By Khushi, Updated: 16 Jun, 2025 05:47 PM

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी कांग्रेस भवन रांची में कल यानी 17 जून को 11.00 बजे से जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने यह जानकारी दी।
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी कांग्रेस भवन रांची में कल यानी 17 जून को 11.00 बजे से जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने यह जानकारी दी।
सोनाल शांति ने बताया कि कांग्रेस द्वारा जन समस्याओं को प्रमुखता से दूर करने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक मंत्री द्वारा कांग्रेस मुख्यालय में किया जा रहा है। पूर्व में कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों ने जनता दरबार का आयोजन किया था जिसमें जनता की कई समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हुआ था, विधानसभा में बजट सत्र चलने और उसके बाद पहलगाम की घटना के कारण जनता दरबार का आयोजन रुका हुआ था, अब पुन: इसका आयोजन किया जा रहा है।
इस क्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा 5 जून को जनता दरबार का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ो लोगों ने अपनी समस्याओं को सामने रखा था। कांग्रेस कि यह पहल आम लोगों को प्रशासनिक परेशानियों से बचाने के लिए है जहां जनता को छोटे-मोटे कार्यों के लिए भी लगातार सरकारी कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। आगे कुछ दिनों के अंदर में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।