Corona Cases In Ranchi: कोरोना की नहीं थम रही रफ्तार, रांची में अब तक मिले 22 मामले

Edited By Khushi, Updated: 14 Jun, 2025 02:45 PM

corona cases in ranchi corona is not slowing down

Corona Cases In Ranchi: देश में एक बार कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी हैं। लगातार इसके मामले में बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं, झारखंड की राजधानी रांची में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

Corona Cases In Ranchi: देश में एक बार कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी हैं। लगातार इसके मामले में बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं, झारखंड की राजधानी रांची में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीते शुक्रवार को जांचे गए 53 सैंपलों में से 2 लोगों की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है जिसके बाद अब तक सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक जिले में कुल 505 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है, जिनमें से 39 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क पहनने की सख्त सलाह दी गई हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग जरुरी किया जाए ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। लोगों से व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की गई हैं। यदि किसी को खांसी, बुखार या कोरोना जैसे लक्षण महसूस हो तो तुरंत खुद को आइसोलेट करने और डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई हैं। साथ ही खांसते या छींकते समय मुंह ढकने और हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखने को कहा गया हैं। सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की भी हिदायत दी गई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!