Edited By Nitika, Updated: 23 Jul, 2024 01:44 PM

बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित चुटूपालू घाटी में एक बार फिर सड़क दुर्घटना हुई है। जहां अनियंत्रित ट्रेलर ने 3 गाड़ियों में टक्कर मार दी। जिससे 6 लोग घायल हो गए है।
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ में ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित चुटूपालू घाटी में एक बार फिर सड़क दुर्घटना हुई है। जहां अनियंत्रित ट्रेलर ने 3 गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए है।
ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार की सुबह 5.30 बजे का है, जहां पर एक बस रांची से यात्रियों को लेकर रामगढ़ जा रही थी। इसी बीच चुटूपालू घाटी में ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गया और 3 गाड़ियों को धक्का मारते हुए बस से टकराकर रुक गया। हालांकि ब्रेक फेल हो जाने के बाद ड्राइवर की सूझबूझ से घाटी में एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। दुर्घटना में ट्रेलर का ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है। जबकि 6 लोगों को मामूली चोटें आई है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल रामगढ़ पुलिस गाड़ियों को हटवाने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं घटना के बाद सड़क की एक लेन पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।