Vidhan Sabha Election 2024: डूमरी सीट पर मंत्री बेबी देवी को हराना है नामुमकिन

Edited By Khushi, Updated: 13 Oct, 2024 05:12 PM

vidhan sabha election 2024 it is impossible to defeat minister baby devi

वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में डूमरी सीट से जगरनाथ महतो ने जीत हासिल की थी। जगरनाथ महतो 71 हजार एक सौ 28 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आजसू की कैंडिडेट यशोदा देवी 36 हजार आठ सौ 40 वोट लाकर दूसरी स्थान पर रहीं थीं।

डूमरी: डूमरी विधानसभा सीट गिरिडीह जिले का हिस्‍सा है। डूमरी सीट, गिरडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। डूमरी विधानसभा सीट शुरूआत से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ रहा है। 2005 के विधानसभा चुनाव में झामुमो कैंडिडेट जगरनाथ महतो ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2009 और 2014 के चुनाव में भी झामुमो के दिग्‍गज नेता जगरनाथ महतो ने जीत हासिल की थी। देखा जाए तो जगरनाथ महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर जीत की हैट्रिक लगा दी है। वहीं 2019 में एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जगरनाथ महतो ने ही जीत हासिल की थी, लेकिन झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। 2023 में हुए उपचुनाव में इस सीट पर दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने बड़े मत से जीत हासिल की थी।

PunjabKesari

2023 में डूमरी में हुए उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित जेएमएम कैंडिडेट बेबी देवी ने जीत हासिल की थी। जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी ने आजसू कैंडिडेट यशोदा देवी को 17 हजार एक सौ 56 वोट से हरा दिया था। वहीं बेबी देवी पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में डूमरी सीट से जगरनाथ महतो ने जीत हासिल की थी। जगरनाथ महतो 71 हजार एक सौ 28 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आजसू की कैंडिडेट यशोदा देवी 36 हजार आठ सौ 40 वोट लाकर दूसरी स्थान पर रहीं थीं। वहीं बीजेपी कैंडिडेट प्रदीप कुमार साहू 36 हजार 13 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।   

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में डूमरी सीट से जेएमएम कैंडिडेट जगरनाथ महतो ने जीत हासिल की थी। जगरनाथ महतो ने 77 हजार नौ सौ 84 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट लालचंद महतो ने 45 हजार पांच सौ तीन वोट हासिल किया था। इस तरह से जगरनाथ महतो ने लालचंद महतो को 32 हजार चार सौ 81 वोट से मात दे दी थी। वहीं जेडीयू कैंडिडेट अब्दुल मोबिन, 16 हजार सात सौ 30 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में डूमरी सीट से जेएमएम कैंडिडेट जगरनाथ महतो ने जीत हासिल की थी। जगरनाथ महतो ने  33 हजार नौ सौ 60 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट दामोदर प्रसाद महतो ने 20 हजार दो सौ 92 वोट हासिल किया था। इस तरह से जगरनाथ महतो ने दामोदर प्रसाद महतो को 13 हजार छह सौ 68 वोटों से मात दे दी थी। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट लालचंद महतो, 19 हजार 84 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

डूमरी सीट दिवंगत जगरनाथ महतो का मजबूत गढ़ माना जाता है। अब बेबी देवी अपने दिवंगत पति की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं इसलिए डूमरी सीट पर बेबी देवी को हराना एनडीए के लिए आसान नहीं होगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!