Vidhansabha Election 2024: क्या कोडरमा में फिर जीत हासिल कर पाएंगी नीरा यादव?

Edited By Khushi, Updated: 09 Oct, 2024 05:18 PM

vidhansabha election 2024 will neera yadav be able to win again in koderma

वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट नीरा यादव ने जीत हासिल की थी। नीरा यादव को 63 हजार छह सौ 75 वोट मिले थे। वहीं आरजेडी कैंडिडेट अमिताभ कुमार ने 61 हजार आठ सौ 78 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

कोडरमा: कोडरमा विधानसभा सीट कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस जिले के अंतर्गत कोडरमा, बरकाठा,धनवार, बगोदर, जमुना और गांडेय विधानसभा क्षेत्र आते है। जिला मुख्‍यालय, विधानसभा क्षेत्र और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र होने की वजह से यह सीट राज्‍य की सियासत में हॉट सीटों में से एक है। यहां 2005 में हुए पहले चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट अन्‍नपूर्णा देवी यादव ने जीत हासिल की थी। 

PunjabKesari

2009 के विधानसभा चुनावों में भी अन्‍नपूर्णा देवी ने अपना दबदबा कायम रखा था, लेकिन 2014 के चुनाव में इस सीट पर पहली बार बीजपी ने अपना परचम लहराया और भाजपा की नीरा यादव ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2024 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट नीरा यादव की जीत की संभावना बढ़ गई है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट नीरा यादव ने जीत हासिल की थी। नीरा यादव को 63 हजार छह सौ 75 वोट मिले थे। वहीं आरजेडी कैंडिडेट अमिताभ कुमार ने 61 हजार आठ सौ 78 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस लिहाज से नीरा यादव ने अमिताभ कुमार  को 17 सौ 97 वोट से हरा कर जीत का परचम लहराया था। वहीं आजसू कैंडिडेट शालिनी गुप्ता 45 हजार 14 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं साल 2014 के चुनाव की बात करें तो बीजेपी कैंडिडेट नीरा यादव ने आरजेडी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को हराकर जीत हासिल की थी। नीरा यादव को कुल 84 हजार 8 सौ 74 वोट मिले थे जबकि आरजेडी कैंडिडेट अन्नपूर्णा देवी 71 हजार 3 सौ 49 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं तो जेवीएम के भीम साहू 10 हजार 6 सौ 29 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं साल 2009 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी की अन्नपूर्णा देवी ने जेवीएम कैंडिडेट रमेश सिंह को हराकर जीत हासिल की थी। अन्नपूर्णा देवी कुल 46 हजार 9 सौ 22 वोट के साथ इस सीट पर पहले स्थान पर रहीं थीं। वहीं जेवीएम कैंडिडेट रमेश सिंह 29 हजार 6 सौ 39 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो बीजेपी कैंडिडेट  विजय कुमार 27 हजार 6 सौ 54 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे।

2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से नीरा यादव को टिकट मिलने की संभावना ज्यादा है। इस बार नीरा यादव को आजसू का भी समर्थन हासिल होगा। गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में आजसू कैंडिडेट शालिनी गुप्ता ने 45 हजार 14 वोट हासिल किया था। अगर आजसू को कुल मिले वोट का आधा भी वोट इस बार नीरा यादव को मिला तो उनकी जीत पक्की हो जाएगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!