Jharkhand News... दशहरा पर पति ने नहीं दिलाई साड़ी तो महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दे दी अपनी जान

Edited By Khushi, Updated: 13 Oct, 2024 11:02 AM

when husband did not get saree on dussehra woman committed

झारखंड के दुमका जिले में बीते शनिवार दशहरा पर्व के दिन 26 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में बीते शनिवार दशहरा पर्व के दिन 26 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृत महिला की पहचान बाग झोपा निवासी सेंदो देवी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने बताया कि महिला, पति द्वारा दशहरा के अवसर पर साड़ी नहीं दिलाए जाने से नाराज थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ने दशहरा के लिए नयी साड़ी मांगी थी, लेकिन उसका पति ट्रैक्टर चालक है और वह साड़ी खरीदने में असमर्थ था। इस कारण उसने (महिला ने) यह कदम उठाया।''

अधिकारी ने बताया कि महिला के 2 बच्चे हैं, जो कि नाबालिग हैं। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। वहीं, महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम का माहौल छा गया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!