पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ग्रामीणों ने महिला और युवकों के साथ किया कुछ ऐसा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 Sep, 2020 04:46 PM

wife murdered husband with lover

झारखंड के गुमला जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। गुमला जिले के रायडी थाना क्षेत्र के डेरागडीह गांव में बीती रात एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।

गुमलाः झारखंड के गुमला जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। गुमला जिले के रायडी थाना क्षेत्र के डेरागडीह गांव में बीती रात एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने महिला और उसके प्रेमी व एक अन्य साथी को पीट-पीटकर मार डाला।

जानकारी के अनुसार, गुमला के पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दन ने बताया कि यह वारदात सोमवार की रात हुई और आज सुबह यानी मंगलवार को सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि नीलम कुजूर (40) नामक महिला का संदीप डुंगडुंग नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग था। नीलम ने अपने पति की हत्या के लिए सोमवार की रात संदीप समेत दो युवकों को घर पर बुलाया था।

एसपी ने बताया कि सोमवार की देर रात तक खाना-पीना करने के बाद दोनों युवकों ने नीलम के पति मरियानुस कुजूर की गला दबाकर हत्या कर दी। जनार्दन ने बताया कि इस दौरान नीलम के बच्चों का रोना-चीखना सुनकर मरियानुस का छोटा भाई घटनास्थल पर पहुंचा और हत्यारों की सूचना गांव वालों को दी। उन्होंने कहा कि मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हत्यारों को घेर लिया जिससे घबराकर दोनों हत्यारे गौशाला में छुप गए। एसपी के मुताबिक ग्रामीणों ने रात में ही दोनों हत्यारों को खोज कर गौशाला से निकाल लिया और उन्हें लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। उन्होंने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने मरियानुस कुजूर की हत्या करवाने वाली उसकी पत्नी नीलम कुजुर को भी घेर कर उसकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई की जिससे उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर महिला ने स्वयं सिमडेगा जिले के केरसई थाना अंतर्गत नन्हारा गांव से दो युवकों को घर में बुलाया था। मृतकों की पहचान संदीप डुंगडुंग और प्रकाश कुल्लू के रूप में की गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!