अकेली थी महिला...तभी घर में घुस गए 3 दरिंदे, फिर बारी-बारी किया दुष्कर्म; तीनों गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 10 May, 2026 04:43 PM

woman raped in west singhbhum three accused arrested

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (चाईबासा सदर) बहमन टूटी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को घटना का खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

Jharkhand News : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पीड़िता द्वारा छह मई को शिकायत दर्ज कराने के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। 

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (चाईबासा सदर) बहमन टूटी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को घटना का खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी तभी आरोपियों ने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। 

यह भी पढ़ें- शादीशुदा बहन के साथ सगे भाई ने किया दुष्कर्म, बच्चे की दवाइयां लेने गया था जीजा, तभी....

घटना का संज्ञान लेते हुए, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार जयराजू और टूटी के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस ने छापेमारी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़िता के गांव के निवासी थे। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!