बोकारो में DVC चंद्रपुरा के मुख्य द्वार को मजदूरों ने किया अनिश्चित काल के लिए जाम

Edited By Khushi, Updated: 26 Jul, 2025 10:52 AM

workers blocked the main gate of dvc chandrapura in bokaro

बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा में स्थापित दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के मुख्य द्वार को यहां के ठेका मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकाल के लिये जाम कर दिया है।

बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा में स्थापित दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के मुख्य द्वार को यहां के ठेका मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकाल के लिये जाम कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों में बताया कि पावर प्लांट का मुख्य द्वार जाम किए जाने से झारखंड में बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है और डीवीसी के मजदूर रात्रि 12:00 बजे से प्लांट में ही फंसे हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि गेट जाम होने के कारण डीवीसी के अधिकारी और मजदूर अंदर प्लांट नहीं जा रहे हैं और प्लांट में फंसे मजदूर बाहर नहीं आ पा रहे हैं। प्लांट में त्राहिमाम मची हुई है। जिला प्रशासन इस कार्रवाई पर मूक दर्शक बना हुआ है। सूत्रों ने बताया कि इस प्लांट में कार्यरत सैकड़ो ठेका मजदूर स्थाई मजदूर के समकक्ष अपने वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं और इस बारे में पिछले माह डीवीसी के अध्यक्ष से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ढिल्लू महतो के साथ वार्ता भी की थी, लेकिन उनके मांग पर डीवीसी प्रबंधन द्वारा अभी तक अमल नहीं किया जा सका है।

सूत्रों ने बताया कि श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ डीवीसी प्रबंधन और मजदूरों के बीच कल हुयी वार्ता भी विफल हो चुकी है। 500 मेगावाट का चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट की दो इकाई में से एक इकाई ढाई सौ मेगावाट पिछले माह से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है। इसकी वजह से भी झारखंड में बिजली का संकट उत्पन्न हो गया है। ठेका मजदूरों द्वारा गेट जाम किए जाने के बाद बिजली उत्पादन में काफी गिरावट आई है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!