15 IAS अधिकारियों पर मंडराया खतरा, टेंडर घोटाले में हुआ बड़ा खुलासा; प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jun, 2026 06:56 PM

15 ias officers under investigation in tender scam

Bihar News: बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो आईएएस अधिकारियों के निलंबन के बाद अब 15 अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जांच में दायरे में हैं। मामले के मुख्य आरोपी रिशु रंजन सिन्हा उर्फ रिशु श्री ने पूछताछ के दौरान SVU और ED के...

Bihar News: बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो आईएएस अधिकारियों के निलंबन के बाद अब 15 अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जांच के दायरे में हैं। मामले के मुख्य आरोपी रिशु रंजन सिन्हा उर्फ रिशु श्री ने पूछताछ के दौरान SVU और ED के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसके बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। 

रिश्वत के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल  

जांच में सामने आया है कि रिशु श्री ने अधिकारियों और राजनेताओं का एक मजबूत सिंडिकेट तैयार कर रखा था। जब ईडी ने रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी की तो एक 'सीक्रेट डायरी' बरामद हुई, जिसमें अधिकारियों के सीधे नाम न लिखकर उनके विभागों के आगे 'M1' और 'M2' जैसे कोड वर्ड लिखे गए हैं। बड़ी बात यह है कि इन कोड्स के आगे करोड़ों रुपए के लेन-देन और महंगे तोहफों का हिसाब-किताब लिखा गया है। 

ED के मुताबिक, रिशु श्री बढ़े हुए बिलों के एवज में 10% कमीशन वसूलता था, जिसमें से 2% से 3.5% तक का हिस्सा सीधे वरिष्ठ अधिकारियों की जेब में जाता था। इतना ही नहीं, रिशु श्री कुछ अधिकारियों और नेताओं के लिए महिलाओं की व्यवस्था भी करता था। 

शेल कंपनियां और बिजनेसमैन का नेटवर्क 

जांच में यह भी सामने आया है कि रिश्वत की रकम को पूरी तरह सफेद करने के लिए बड़ा खेल चल रहा था। रिशु श्री रिश्वत के पैसों को सामान्य कारोबारी लेन-देन दिखाने के लिए अधिकारियों की सांठगांठ कुछ बड़े व्यापारियों से कराता था। 

जांच जारी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें 

फिलहाल, SVU और ED रिशु श्री की डायरी के कोड वर्ड्स को डिकोड करने और बेनामी कंपनियों के वित्तीय स्रोतों को खंगालने में जुटी हैं। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। माना जा रहा है कि इसके बाद कई बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!