गया में वज्रपात का कहर...आसमानी बिजली गिरने से दो चचेरे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत; परिजनों में पसरा मातम

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Aug, 2024 12:08 PM

3 people including two cousins  died in lightning in gaya

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के गुदिया गांव की है। मृतकों की पहचान प्रिंस कुमार (11) और उसके चाचा प्रदीप कुमार (17) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे। दोनों मवेशियों को चराने के लिए बधार की...

गया: बिहार के गया जिले में एक बार फिर वज्रपात का कहर देखने को मिला। यहां आसमानी बिजली गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, दोनों मवेशी चराने गए थे। वहीं दो चचेरे भाइयों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के गुदिया गांव की है। मृतकों की पहचान प्रिंस कुमार (11) और उसके चाचा प्रदीप कुमार (17) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे। दोनों मवेशियों को चराने के लिए बधार की ओर गए थे। उसी दौरान अचानक बारिश होने लगी। इसी बीच वज्रपात हो गया, जिसमें दोनों भाई की झुलस गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग तुरंत दोनों को इमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। इसके अलावा, जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के भातूचक गांव में वज्रपात की चपेट में आने से किसान सतेंद्र चौधरी (32) की मौत हो गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!