लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति का जलवा, बिहार में 5 महिला प्रत्याशी बनीं सांसद

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Jun, 2024 12:23 PM

5 women candidates became mps in bihar

राजग में सीटों के तालमेल के तहत शिवहर सीट इस बार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) को मिली। जदयू ने शिवहर से पूर्व सांसद लवली आनंद को चुनावी रणभूमि में उतारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राजग के प्रमुख घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बार के...

पटना: बिहार में इस बार के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडी गठबंधन) समेत कई महिला सियासी रणभूमि में उतरी, जिनमें पांच महिला देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद तक पहुंचने में कामयाब हुई। भरपूर सम्मान एवं बराबरी की हिस्सेदारी का दावा करने वाले राजनीतिक दल इस चुनाव में भी आधी आबादी से किए अपने वादे भूल गए। बिहार में अबतक हुए लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक चार बार जीतने वाली रमा देवी को भाजपा ने इस बार के चुनाव में शिवहर से बेटिकट कर दिया। 

BJP ने बिहार में एक भी महिला उम्मीदवार को नहीं दिया टिकट
राजग में सीटों के तालमेल के तहत शिवहर सीट इस बार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) को मिली। जदयू ने शिवहर से पूर्व सांसद लवली आनंद को चुनावी रणभूमि में उतारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राजग के प्रमुख घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बार के लोकसभा चुनाव में महिला शक्ति को नजर अंदाज किया। भाजपा ने बिहार में एक भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया। राजग के घटक जदयू ने दो महिला सीवान से विजया लक्ष्मी देवी और शिवहर से लवली आनंद को टिकट दिया। राजग के घटक दल लोजपा-रामविलास ने वैशाली से वीणा देवी और समस्तीपुर से शांभवी चौधरी को उम्मीदवार बनाया। कुल मिलाकर राजग ने इस बार के चुनाव में 40 सीट में से चार सीट पर महिलाओं को प्रत्याशी बनाया। राजग के टिकट पर चुनावी रणभूमि में उतरी सभी महिला प्रत्याशी लवली आनंद, शांभवी चौधरी, वीणा देवी, और विजया लक्ष्मी देवी सांसद बनने में सफल रही। 


इंडिया गठबंधन ने 6 महिला शक्ति पर जताया भरोसा
वहीं इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) ने छह महिला शक्ति पर भरोसा जताया। (इंडिया गठबंधन) में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार में आधी आबादी को टिकट देने के मामले में इस बार सभी दलों से बाजी मार ली। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सर्वाधिक छह महिला शक्ति को चुनावी मैदान में उतारा है। इनमें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की दो पुत्री मीसा भारती और रोहिनी आचार्य , बीमा भारती, रितु जायसवाल, अनिता देवी और अर्चना रविदास शामिल है। इसमें मीसा भारती को सफलता मिली और वह पहली बार सांसद बनने में सफल रहीं। राजद सुप्रीमों लालू यादव की दूसरी पुत्री रोहिनी आचार्य (सारण) ,बीमा भारती (पूर्णिया), रितु जायसवाल (शिवहर), अनिता देवी (मुंगेर) और अर्चना रविदास (जमुई) से चुनावी समर में उतरी लेकिन किसी को जीत हासिल नहीं हुई।               

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!