लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटोरिक्शा के बीच हुई सीधी टक्कर में 9 लोगों की मौत, 5 अन्य घायल

Edited By Nitika, Updated: 21 Feb, 2024 08:40 AM

9 people died in road accident

बिहार के लखीसराय जिले से बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर रामगढ़ चौक आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र के बिहरौरा गांव में लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात डेढ़ बजे एक ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच हुई सीधी टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई तथा 5 अन्य...

लखीसरायः बिहार के लखीसराय जिले से बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर रामगढ़ चौक आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र के बिहरौरा गांव में लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात डेढ़ बजे एक ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच हुई सीधी टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई तथा 5 अन्य घायल हो गए।

PunjabKesari
 

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 21 फरवरी को रात्रि करीब 01:30 बजे रामगढ़ चौक ओपी स्थित बिहरौरा के समीप लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर एक ट्रक तथा ऑटो में टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार कुल 14 लोगों में से 9 लोगों की मौत हो गई है तथा शेष घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने आरंभिक इलाज के बाद उनके बेहतर उपचार के लिए पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया।

PunjabKesari

मृतकों में से आठ लोग मुंगेर जिले में जमालपुर थाना क्षेत्र के जांघेरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग लखीसराय से कैटरिंग का काम करके वापस मुंगेर लौट रहे थे। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!