Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jun, 2025 01:28 PM

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत मठलोहियार गांव की है। मृतक की पहचान 12 वर्षीय नाबालिग मन्नू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मन्नू गांव के ही एक शख्स के ट्रैक्टर पर सहायक के रूप में खेत जोतने गया था। काफी देर...
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। दरअसल, खेत जोतते समय 12 साल का बच्चा रोटावेटर में कटकर कई टुकड़ों में बंट गया। वहीं रोटावेटर के चालक ने घबराकर शव को बोरे में भरा और झाड़ियों में फेंक दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत मठलोहियार गांव की है। मृतक की पहचान 12 वर्षीय नाबालिग मन्नू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मन्नू गांव के ही एक शख्स के ट्रैक्टर पर सहायक के रूप में खेत जोतने गया था। काफी देर इंतजार करने के बाद जब वो घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे ढूंढने की कोशिश की।
बोरे में मिले मन्नू के शव के टुकड़े
मन्नू की तलाश में ग्रामीण खेत में पहुंचे, जहां उन्होंने खून से सनी मिट्टी देखी। शक होने पर उन्होंने झाड़ियों में खोजबीन की तो बोरे में मन्नू के शव के टुकड़े मिले। यह देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर चालक की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर से गिरने के बाद रोटावेटर में फंसकर मन्नू की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर ने घबराकर शव को इकट्ठा कर बोरे में भर दिया और सबूत मिटाने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया।