पहले की 19 साल के युवक की हत्या..फिर पुल के नीचे फेंका शव! ठेकेदार के साथ जा रहा था दिल्ली, रास्ते में...

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Jun, 2025 06:41 PM

first a 19 year old youth was murdered then his body was thrown under a bridge

Motihari Crime News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर एक पुल के नीचे...

Motihari Crime News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।              

ठेकेदार के साथ दिल्ली जा रहा था युवक
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर एक पुल के नीचे से युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान थरबिटिया गांव के जितेंद्र कुमार (19) के रूप में की गयी है। जितेंद्र, स्थानीय चैता ग्रामवासी ठेकेदार बिल्ला बैठा के साथ दिल्ली में मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को ठेकेदार से मिलने के लिए वो घर से निकला था। वहां से उसे दिल्ली जाना था।              

इस बीच जितेंद्र के बड़े भाई चंदेश्वर साहनी ने बताया कि घटनास्थल के पास ताड़ी की दुकान पर रात में मारपीट हुई थी। परिजनों को आशंका है कि इसी के दौरान जितेंद्र की गला दबाकर हत्या कर शव को फेंक दिया गया। पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हत्या के कारणों और संभावित आरोपियों की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही किसी नतीजे तक पहुंचेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!