भीषण सड़क हादसे में महिला और 2 बच्चियों की मौत, देवर गंभीर रूप से घायल; राखी की खरीदारी कर लौट रहे थे सभी

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Aug, 2024 11:17 AM

a woman and two girls died in a horrific road accident

मृतकों की पहचान जिले के रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव निवासी हरेंद्र पासवान की पत्नी सोनम देवी, चार वर्षीय अनुष्का कुमारी एवं छह वर्षीय परी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर कुंदन अपनी भाभी व दोनों भतीजी के साथ अंबा...

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां हाइवा की चपेट में आने से एक महिला और उसकी दो बच्चियों की मौत हो गई तथा देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। 

राखी की खरीदारी करने गए थे सभी 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के अंबा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान जिले के रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव निवासी हरेंद्र पासवान की पत्नी सोनम देवी, चार वर्षीय अनुष्का कुमारी एवं छह वर्षीय परी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर कुंदन अपनी भाभी व दोनों भतीजी के साथ अंबा बाजार राखी की खरीदारी करने गया था। वापस लौटने के दौरान लभरी परसावां के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी। 

घटना से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला और उसकी दो बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना में महिला का देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाइवा चालक को पकड़ लिया। घायल युवक कुंदन कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे तथा दोषी के खिलाफ ठोस कार्रवाई मांग की। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अक्रोशितों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!