"सर्वे में बड़ा खुलासा! बिहार में NDA का जलवा, INDIA गठबंधन को झटका"

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Feb, 2025 09:03 AM

big revelation in survey nda s dominance in bihar

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया टुडे और सी-वोटर के हालिया सर्वे में दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं।

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया टुडे और सी-वोटर के हालिया सर्वे में दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे के मुताबिक, यदि अभी चुनाव होते हैं तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी बढ़त मिल सकती है। सर्वे के अनुसार, NDA को कुल 343 सीटें मिलने की संभावना है, जो 2024 के लोकसभा चुनाव से भी अधिक है। दूसरी ओर, विपक्षी गठबंधन INDIA को इस सर्वे में बड़ा झटका लग सकता है।

बिहार में NDA की मज़बूत पकड़

बिहार में भी NDA को बढ़त मिलती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से NDA को 33 से 35 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, विपक्षी INDIA गठबंधन को सिर्फ 5 से 7 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

2024 के चुनाव में NDA ने बिहार में 30 सीटें जीती थीं, जबकि INDIA गठबंधन को 9 सीटें मिली थीं। इस सर्वे के नतीजे बताते हैं कि NDA ने अपनी स्थिति और मज़बूत की है।

वोट प्रतिशत में NDA को बढ़त

सर्वे के मुताबिक, बिहार में NDA का वोट प्रतिशत 5% बढ़कर 52% तक पहुंच गया है, जबकि 2024 में यह 47% था। दूसरी ओर, INDIA गठबंधन का वोट शेयर 39% से बढ़कर 42% हो गया है, लेकिन यह NDA को चुनौती देने के लिए पर्याप्त नहीं लग रहा।


इस सर्वे के नतीजों से साफ है कि बिहार में NDA फिलहाल मज़बूत स्थिति में है और यदि वह एकजुट रहता है तो विपक्षी गठबंधन के लिए उसे हराना मुश्किल हो सकता है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!