Bihar Police Sipahi Bharti 2025: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का गिफ्ट, बिहार में 19838 पदों पर होगी सिपाही बहाली

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Mar, 2025 09:51 PM

bihar police sipahi bharti 2025

बिहार में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है। बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में 19,838 सिपाहियों की भर्ती होने जा रही है।

Bihar Police Sipahi Bharti 2025: बिहार में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है। बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में 19,838 सिपाहियों की भर्ती होने जा रही है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 12 लाख सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी दी।

महिलाओं और गृहरक्षकों के लिए विशेष आरक्षण

इस भर्ती में महिलाओं और बिहार गृहरक्षकों को विशेष प्राथमिकता दी गई है—

  • 6,717 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
  • 50% पद बिहार के गृहरक्षकों के लिए सुरक्षित हैं।
  • अलग-अलग आरक्षित वर्गों के लिए भी तय संख्या में पद आरक्षित हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • आधिकारिक वेबसाइट: csbc.bihar.govt.in
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 मार्च 2025
  • अंतिम तिथि: 18 अप्रैल 2025

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 तक का मासिक वेतन मिलेगा।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

सिपाही भर्ती के 19,838 पदों में विभिन्न श्रेणियों के लिए इस प्रकार आरक्षण रखा गया है—

  • सामान्य (UR): 7,935 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1,983 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 3,174 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 199 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 3,571 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC) (53 ट्रांसजेंडर सहित): 2,381 पद
  • पिछड़े वर्गों की महिलाएं (BCW): 595 पद
  • स्वतंत्रता सेनानी आश्रित क्षैतिज आरक्षण: 397 पद

बिहार में रोजगार के नए अवसर

बिहार सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती कर रही है। पुलिस विभाग में इतनी बड़ी संख्या में भर्ती होने से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं को सरकारी नौकरी का शानदार अवसर मिलेगा।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!