कल अयोध्या जाएंगे बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी, 21 महीने बाद उतारेंगे अपना मुरेठा

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Jul, 2024 04:19 PM

bihar s deputy cm samrat chaudhary will go to ayodhya tomorrow

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 2 और 3 जुलाई को अयोध्या दौरे पर जाएंगे। वहां भगवान श्री राम के दर्शन करने के बाद वह अपना मुरेठा उतारेंगे। इसको लेकर पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर बड़ा पोस्टर लगाया गया है।

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 2 और 3 जुलाई को अयोध्या दौरे पर जाएंगे। वहां भगवान श्री राम के दर्शन करने के बाद वह अपना मुरेठा उतारेंगे। इसको लेकर पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर बड़ा पोस्टर लगाया गया है।

पोस्टर पर लिखा गया है कि 3 जुलाई को श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन कर सम्राट चौधरी श्री राम के चरणों में मुरेठा उतारेंगे। बता दें कि लव कुश के वंशज सम्राट चौधरी 2 जुलाई को सुबह 10:00 बजे पटना से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। सम्राट चौधरी करीब 21 महीने बाद अपनी पगड़ी (मुरेठा) उतारेंगे।

PunjabKesari

गौरतलब हो कि जब बिहार में जेडीयू और बीजेपी की दूरियां बढ़ी थी और सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, उस दौरान उन्होंने प्रण लेते हुए मुरेठा बांधा था और कहा था कि जब तक नीतीश कुमार को सत्ता से नहीं हटाएंगे तब तक मुरेठा नही खोलेंगे। हालांकि, राजनीतिक परिदृश्य बदल गया और सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के साथी बन गए। अब वो दिन करीब है जब सम्राट चौधरी अपना मुरेठा खोलेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!