समस्तीपुर में बड़ा हादसा, नेपाल से देवघर जा रही 43 कांवरियों से भरी बस पलटी, 30 यात्री गंभीर रूप से घायल

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Aug, 2024 01:08 PM

bus overturned in samastipur 25 passengers injured

बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, नेपाल से कावड़ियों को लेकर देवघर जा रही एक बस पलट जाने से 30 यात्री घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी अफरातफरी का माहौल हो गया। बस में कुल 43 लोग सवार थे। जानकारी के...

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, नेपाल से कावड़ियों को लेकर देवघर जा रही एक बस पलट जाने से 30 यात्री घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी अफरातफरी का माहौल हो गया। बस में कुल 43 लोग सवार थे।

30 कांवरिया गंभीर रूप से घायल
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि नेपाल से कांवरियों से भरी बस झारखंड के देवघर जा रहा थी। इस दौरान शनिवार की रात मुसरीघरारी चौक के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-28 पर बस पलट गई। बस में कुल 43 लोग सवार थे, जिसमें 5 से 7 बच्चे और 16 महिलाएं बाकि पुरुष सवार थे। इस दुर्घटना में 30 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी अफरातफरी का माहौल हो गया।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल समेत अन्य निजी क्लीनिकों मे भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण बस का एक्सल अचानक टूट जाना बताया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!