Jharkhand News... चंपई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार टला, सामने आई ये वजह

Edited By Khushi, Updated: 28 Jun, 2024 11:34 AM

cabinet expansion of champai soren government postponed

झारखंड की चंपई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार आज यानी 28 जून को होने वाला था, लेकिन अब कैबिनेट विस्तार टल गया है। कैबिनेट विस्तार टलने की वजह कांग्रेस नेतृत्व के व्यस्त होने की बताई जा रही है।

रांची: झारखंड की चंपई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार आज यानी 28 जून को होने वाला था, लेकिन अब कैबिनेट विस्तार टल गया है। कैबिनेट विस्तार टलने की वजह कांग्रेस नेतृत्व के व्यस्त होने की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक और संसद सत्र को लेकर कांग्रेस नेताओं की व्यस्तता बढ़ी हुई है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर दिल्ली में ही डटे हैं। प्रदेश के नेताओं की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ आखिरी दौर की बात होनी है। इसमें मंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। शपथ ग्रहण की संभावित तिथि पर भी चर्चा होगी। वहीं, सीएम चंपई सोरेन ने मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर कहा कि गठबंधन की बात है। बहुत जल्द उसका भी संदेश देंगे कि कब विस्तार होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और जेएमएम से एक-एक मंत्री बनाया जाएगा। टेंडर घोटाले में जेल में बंद आलमगीर की जगह इरफान अंसारी का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। वहीं SC कोटे से लातेहार सीट से एमएलए बैधनाथ राम का नाम आ सामने का सकता है। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं को शपथ की सूचना मिल चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!