Lok Sabha Elections 2024: बिहार में अंतिम चरण की 8 लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर मतदान खत्म, 6 बजे तक कुल 50.56% वोटिंग

Edited By Nitika, Updated: 01 Jun, 2024 06:55 PM

campaigning for the last phase of 8 lok sabha seats in bihar ends

बिहार में सातवें एवं अंतिम चरण की 8 लोकसभा सीटों और अगिआंव विधानसभा सीट पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार शाम 6 बजे तक 50.56 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही अगिआंव विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए...

 

पटनाः बिहार में सातवें एवं अंतिम चरण की 8 लोकसभा सीटों और अगिआंव विधानसभा सीट पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार शाम 6 बजे तक 50.56 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही अगिआंव विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शाम 6 बजे तक 46.00 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 8 लोकसभा सीट... नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (आरक्षित), काराकाट और जहानाबाद में शाम छह बजे तक क्रमशः 46.50 प्रतिशत, 45.00 प्रतिशत, 56.91 प्रतिशत, 48.50 प्रतिशत, 53.70 प्रतिशत, 51.00 प्रतिशत, 53.44 प्रतिशत और 51.20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इन 8 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांच, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) दो और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) एक सीट पर चुनाव लड़ी। वहीं सातवें चरण की सभी 8 लोकसभा सीटों से मैदान में खड़े 134 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। 

Live Updates:-  

  • बिहार में 6 बजे तक कुल 50.56% वोटिंग
    bihar% phase 7 1080 7.jpg
     
  • बिहार में 5 बजे तक कुल 48.86% वोटिंग
    bihar% phase 7 1080 5.jpg
  • अगिआंव विधानसभा सीट पर 3 बजे तक 38.30% वोटिंग
     
  • बिहार में 3 बजे तक कुल 42.95% हुआ मतदान
    bihar% phase 7 1080 4.jpg
     
  • बिहार में 1 बजे तक कुल 35.65% हुआ मतदानPunjabKesari
     
  • बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक कुल 24.25 प्रतिशत मतदान
    bihar% phase 7 1080 2.jpg

 

  • CM नीतीश ने बख्तियारपुर में डाला वोट, लोगों से की मतदान की अपील
    CM नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में डाला वोट, लोगों से की मतदान की अपील -  Nitish Kumar Cast Vote
  • पटना साहिब लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने डाला वोट 
  • काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह बोले- लोगों के आशीर्वाद के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं
  • जनता सब देख रही है, आखिरी दौर की वोटिंग है इसके बाद BJP सफाचट: तेजस्वी यादव


Image

  • बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर 9 बजे तक कुल 10.58 प्रतिशत मतदान
    bihar% phase 7 1080 1.jpg
     
  • HAM के संस्थापक और गया लोकसभा सीट से NDA उम्मीदवार जीतन राम मांझी और उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष संतोष सुमन ने जहानाबाद के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

    PunjabKesari
  • पाटलिपुत्र लोकसभा से उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग
  • राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर ने राजभवन स्थित बूथ संख्या 350 में किया मतदान
  • परिवार संग वोट डालने पहुंचे लालू प्रसाद यादव
  • आरा में बूथ संख्या- 51 पर EVM खराब, अभी तक शुरू नहीं हुई वोटिंग
  • बिहार में सातवें एवं अंतिम चरण की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू 

बिहार की सभी आठ लोकसभा क्षेत्र में कुल 1,62,04,594 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 85,01,620 पुरुष मतदाता हैं जबकि 77,02,559 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। साथ ही थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 415 रही। इस चुनाव 18 से 19 वर्ष के नए मतदाता की संख्या 2,23,863 थी। चुनाव आयोग ने सभी आठ लोकसभा क्षेत्र में कुल 16,634 मतदान केंद्र बनाए।

PunjabKesari
बता दें कि भाजपा ने सासाराम, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और पटना साहिब में अपने उम्मीदवार उतारे जबकि जदयू नालंदा और जहानाबाद तथा रालोमो काराकाट में चुनाव मैदान में रहें। वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) तीन-तीन और कांग्रेस ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा। राजद ने पाटलिपुत्र, बक्सर और जहानाबाद, भाकपा माले ने आरा, नालंदा और काराकाट, जबकि कांग्रेस पटना साहिब और सासाराम सीटों पर चुनाव लड़ा।

काराकाट संसदीय सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) प्रत्याशी राजाराम सिंह में होने वाली चुनावी जंग के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के सियासी रणभूमि में उतरे जाने से राजनीतिक लड़ाई रोचक हो गई। 

PunjabKesari

पाटलिपुत्र संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद रामकृपाल यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के बीच चुनावी टक्कर थी। बिहार लोकसभा चुनाव 2024 में दो राज्यसभा सांसदों ने अपनी-अपनी तकदीर आजमायी।

PunjabKesari

जहानाबाद संसदीय सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के निवर्तमान सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद सुरेन्द्र प्रसाद यादव के बीच होने वाली चुनावी जंग के बीच चिराग पासवान की पार्टी लोकजनशक्ति (रामविलास) के बागी पूर्व सांसद अरुण कुमार के सियासी रणभूमि में उतरने से सियासा पारा बढ़ गया।

PunjabKesari

सासाराम (सु) सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार पूर्व विधायक शिवेश राम और कांग्रेस उम्मीदवार मनोज कुमार के बीच सीधी टक्कर हुई। सासाराम संसदीय क्षेत्र की पहचान पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम की कर्मभूमि के तौर पर होती है, जिन्हें लोग आज भी ‘बाबूजी' के नाम से याद करते हैं।

PunjabKesari

आरा संसदीय सीट से भाजपा, भाकपा माले, बहुजन समाज पार्टी समेत 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहें। भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह आरा की सरजमीं पर तीसरी बार ‘कमल' खिलाने के साथ ही अपनी चुनावी हैट्रिक जमाने के लिए प्रयासरत हैं, वहीं भाकपा माले के सुदामा प्रसाद यहां वामदल का ‘लाल झंडा' फिर से बुलंद करने को बेताब हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!