बिहार में दारोगा भर्ती पर बवाल: आक्रोशित छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ CM आवास की ओर बढ़े, पुलिस अलर्ट

Edited By Ramkesh, Updated: 15 Sep, 2026 02:10 PM

chaos over sub inspector recruitment in bihar angry students break barricades a

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा और BPSC 70वीं परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और निष्पक्ष जांच व दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं।

पटना: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा और BPSC 70वीं परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और निष्पक्ष जांच व दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं। छात्रों की भारी भीड़ को देखते हुए मौके पर सुरक्षा बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर से राजभवन मार्च के लिए निकले, लेकिन जेपी गोलंबर के पास पटना पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने उन्हें रोक दिया। पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगाए जाने के बाद कुछ छात्र उस पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। इससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

 

जेपी गोलंबर पर रोका, बैरिकेडिंग पर चढ़े छात्र
गांधी मैदान से राजभवन की ओर बढ़ रहे छात्र-अभ्यर्थियों को जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। मौके पर पटना पुलिस के साथ सीआरपीएफ की टीम भी तैनात थी। पुलिस की बैरिकेडिंग के बावजूद कुछ छात्र उस पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। इसके बाद कुछ छात्र एग्जीबिशन रोड के रास्ते डाक बंगला चौराहे की ओर बढ़ने लगे। हालांकि यहां भी पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी।

दरोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप 
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि 1799 पदों पर हुई दरोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई यानी ईओयू कर रही है, लेकिन अब तक परीक्षा रद्द नहीं की गई है। अभ्यर्थियों की मांग है कि जब परीक्षा में गड़बड़ी की जांच चल रही है तो इसे रद्द कर दोबारा परीक्षा कराई जानी चाहिए। छात्रों ने बीपीएससी 70वीं परीक्षा को लेकर भी सवाल उठाए।

सरकार ने जांच का दिया भरोसा 
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार की ओर से लगातार जांच का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन छात्रों के हित में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। इसी वजह से उन्हें आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा है। अभ्यर्थियों ने साफ कहा कि जब तक सरकार उनकी  मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!