CM हेमंत ने मुसीबत के समय असम की तरफ मदद का बढ़ाया हाथ, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने किया धन्यवाद

Edited By Khushi, Updated: 22 Jul, 2024 02:28 PM

cm hemant extended helping hand to assam in times of trouble

सीएम हेमंत सोरेन ने असम में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए असम सरकार की मुख्यमंत्री राहत कोश राशि में 2 करोड़ रुपये जमा किये हैं, जिसके बाद असम के सीएम हिमंता बिस्वा ने हेमंत सोरेन का धन्यवाद किया है।

रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने असम में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए असम सरकार की मुख्यमंत्री राहत कोश राशि में 2 करोड़ रुपये जमा किये हैं, जिसके बाद असम के सीएम हिमंता बिस्वा ने हेमंत सोरेन का धन्यवाद किया है।  

असम के सीएम हिमंता बिस्वा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ दिए हैं। वह असम के लोगों की ओर से झारखंड की जनता और सीएम हेमंत सोरेन का तह दिल से सराहना करते हैं।"

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘आपदा की घड़ी में झारखंड देश के राज्यों के साथ हमेशा संवेदनशीलता के साथ खड़ा रहा है। मां कामाख्या से मैं विनती करता हूं कि असम वासी बाढ़ की इस विभीषिका से उबर कर जल्द सामान्य जीवन यावन शुरू करेंगे।



बता दें कि असम में आई बाढ़ के बाद राज्य के लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस बाढ़ से असम के कुल 1.30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और करीब 113 लोगों की मौत हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!