अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि आज, CM नीतीश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Nov, 2024 11:39 AM

cm nitish paid tribute to freedom fighter kaviraj ramlakhan singh

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पूज्य पिता अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा जाकर 'कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका' में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पूज्य पिता अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा जाकर 'कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका' में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपनी माताश्री स्व. परमेश्वरी देवी एवं धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

PunjabKesari


इस अवसर पर मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार सहित मुख्यमंत्री के परिवार के अन्य सदस्यों तथा निकट संबंधियों ने अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह, स्व. परमेश्वरी देवी एवं स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं परिजनों ने अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari


मुख्यमंत्री ने कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर में की पूजा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की। कल्याणबिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

PunjabKesari

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

136/4

16.0

Punjab Kings need 55 runs to win from 4.0 overs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!