Munger Lok Sabha Seat: मुंगेर सीट पर ललन सिंह और अनीता महतो के बीच मुकाबला, यादव व कुशवाहा वोटर्स तय करेंगे नतीजा

Edited By Ramanjot, Updated: 13 May, 2024 10:30 AM

contest between lalan singh and anita mahato on munger seat

दरअसल, मुंगेर संसदीय सीट से राजग के घटक दल में शामिल जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह चुनावी समर में उतरे हैं। वहीं, उनसे मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बाहुबली...

Munger Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीट के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच सोमवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। राज्य में जिन पांच सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर (सु) ,दरभंगा और उजियारपुर शामिल हैं। मुंगेर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां जनता दल यूनाईटेड (जदयू) एवं राष्ट्रीय जनत दल (राजद) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 

पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही अनीता देवी
दरअसल, मुंगेर संसदीय सीट से राजग के घटक दल में शामिल जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह चुनावी समर में उतरे हैं। वहीं, उनसे मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी महतो को प्रत्याशी बनाया है, जो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। ललन सिंह चौथी बार मुंगेर से चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2009 और वर्ष 2019 के चुनाव में उन्हें जीत मिली, हालांकि उन्हें वर्ष 2014 के चुनाव में हार का भी सामना करना पड़ा। 

मुंगेर सीट का जातीय समीकरण
मुंगेर के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां यादव और कुशवाहा वोटर्स की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा सामान्य वर्ग और एससी-एसटी समुदाय के लोग भी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। यहां मुस्लिम वोटर्स की तादाद 48 फीसदी है। 2008 में परिसीमन के बाद इस सीट पर भूमिहारों का दबदबा भी बढ़ा है। पहले का मुंगेर अब सिमट गया है। इसमें से तीन जिले काटकर अलग बना दिए गए हैं। 1976 में मुंगेर से बेगूसराय अलग हो गया। 1988 में खगड़िया और 1991 में जमुई अलग जिला बना दिया गया। इस बार यादव, मुस्लिम और कुशवाहा वोटर्स को साधने के लिए आरजेडी ने अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को टिकट दिया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!