Lok Sabha Election: बिहार में अंतिम चरण की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार समाप्त, कल होगा मतदान

Edited By Nitika, Updated: 31 May, 2024 08:41 AM

campaigning for the last phase of 8 lok sabha seats in bihar ends

बिहार में सातवें एवं अंतिम चरण में 01 जून को आठ लोकसभा सीटों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु), काराकाट और जहानाबाद में होने वाले मतदान के लिए शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।

 

पटनाः बिहार में सातवें एवं अंतिम चरण में 01 जून को आठ लोकसभा सीटों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु), काराकाट और जहानाबाद में होने वाले मतदान के लिए शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।

इन आठ सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांच, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) दो और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) एक सीट पर चुनाव लड़ रही। भाजपा ने सासाराम, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और पटना साहिब में अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि जदयू नालंदा और जहानाबाद तथा रालोमो काराकाट में चुनाव मैदान में है। वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) तीन-तीन और कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजा ने पाटलिपुत्र, बक्सर और जहानाबाद, भाकपा माले ने आरा, नालंदा और काराकाट, जबकि कांग्रेस पटना साहिब और सासाराम सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इन आठ सीटों में से पांच आरा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, सासाराम और बक्सर पर भाजपा का कब्जा है जबकि शेष तीन सीटें काराकाट, जहानाबाद और नालंदा जदयू के पास हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में आरा से अपने निवर्तमान सांसद आरके सिंह, पटना साहिब से पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव को फिर से टिकट दिया है।

पार्टी ने बक्सर से निवर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की जगह विधायक मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया है। सीटों के तालमेल के तहत सासाराम से निवर्तमान सांसद छेदी पासवान की जागर भाजपा ने शिवेश राम को मौका दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!