Edited By Swati Sharma, Updated: 15 May, 2025 02:15 PM

Nalanda Crime News: बिहार के नालंदा जिले से दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां पर बुधवार देर रात आपसी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच...
Nalanda Crime News: बिहार के नालंदा जिले से दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां पर बुधवार देर रात आपसी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के बरौटी गांव की है। मृतक की पहचान विनीत सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल शंभू सिंह गांव के सरपंच हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात अचानक बदमाश गोलियां चलाने लगे। इस गोलीबारी में विनीत सिंह की मौत हो गई, जबकि सरपंच शंभू सिंह घायल हो गए। इस वारदात के बाद अफरा-तफरी मच गई। गांव में डर और दहशत का माहौल है। घटना में करीब 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई।
गांव में दहशत का माहौल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक विनीत सिंह और आरोपी पक्ष के अरुण सिंह के परिवार के बीच लंबे अरसे से विवाद चल रहा था। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घायल सरपंच का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस घटना के गांव में डर और दहशत का माहौल है।