बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन, दिल्ली के मेदांता में ली अंतिम सांस

Edited By Nitika, Updated: 12 Oct, 2020 12:17 PM

death of bihar government minister vinod kumar singh

बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा विधायक विनोद कुमार का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के मेदांता में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

पटनाः बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा विधायक विनोद कुमार का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के मेदांता में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

मंत्री विनोद कुमार सिंह के निधन की जानकारी खुद उनके पीए राजीव रंजन ने दी है। ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद मंत्री को दिल्ली के मेदांता में भर्ती करवाया गया था, जहां पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वहीं मंत्री विनोद सिंह के निधन पर बिहार के राजनेताओं ने गहरा शोक जताया है। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भाजपा नेता और मंत्री विनोद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि मंत्री विनोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे। उनकी गिनती बिहार बीजेपी के कद्दावर नेताओं के रूप में होती थी। बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक थे। कुछ ही दिन पहले मंत्री और उनकी पत्नी को कोरोना हुआ था। इसके बाद वो स्वस्थ हो गए थे लेकिन बाद में फिर उनकी तबियत बिगड़ गई। इस कारण उन्हें इलाज के लिए पटना से दिल्ली भेजना पड़ा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!