Bihar News... आधी आबादी का सशक्तिकरण करना नीतीश सरकार की प्राथमिकता: मंत्री अशोक चौधरी

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Dec, 2024 11:02 AM

empowering half of the population is the priority of nitish government ashok

बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि आधी आबादी का सशक्तिकरण करना नीतीश सरकार की प्राथमिकता है। दरअसल, चौधरी ने शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे...

Bihar: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि आधी आबादी का सशक्तिकरण करना नीतीश सरकार की प्राथमिकता है। दरअसल, चौधरी ने शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अशोक चौधरी ने राजद पर बोला हमला
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त कैसे बनाया जाए इस पर समग्र चर्चा के लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा के जरिए महिलाओं के बीच जाएंगे। साथ ही राजद पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिला संवाद यात्रा को फिजूलखर्ची बताने वाले चरवाहा विद्यालय के नाम पर सरकारी खजाने खर्च करते थें, तब उन्हें फिजूलखर्ची का ख्याल कभी नहीं आया।

'हमारे नेता की नीतियों से बिहार तरक्की के नित नए आयाम स्थापित कर रहा'
अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे नेता (नीतीश कुमार) द्वारा महिलाओं को पंचायती राज और स्थानीय निकायों में 50 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। हमारे नेता की नीतियों से बिहार तरक्की के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस मौके पर विधान पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष रवीन्द्र प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!