Edited By Ramanjot, Updated: 23 Feb, 2025 11:50 AM

Bihar Fake Teacher: गिरफ्तार शिक्षक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार निवासी कृष्णा गुप्ता का पुत्र रवि कुमार गुप्ता है। शिक्षक वर्तमान में बड़हरा प्रखंड के घाघर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि शिक्षक रवि...
Bihar Fake Teacher: बिहार में फर्जी शिक्षकों (Fake Teacher) के खिलाफ शिक्षा विभाग (Education Department) लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना पुलिस (Police) ने एक फर्जी शिक्षक को गिरफ्तार किया है जो 12 साल पहले फर्जी सर्टिफिकेट पर शिक्षक बने थे। वहीं अब विजिलेंस की कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार शिक्षक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार निवासी कृष्णा गुप्ता का पुत्र रवि कुमार गुप्ता है। शिक्षक वर्तमान में बड़हरा प्रखंड के घाघर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि शिक्षक रवि कुमार गुप्ता ने सत्र वर्ष 2012-2013 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक के रूप में नौकरी ज्वाइन की थी, जिसके बाद से वह उसी स्कूल में कार्यरत था। इसी बीच दो साल पहले हाईकोर्ट में परिवारवाद के तहत उनके खिलाफ शिकायत की गई थी।
जांच में सभी डॉक्यूमेंट और सर्टिफिकेट निकले फर्जी
शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम भोजपुर के सरैया बाजार पहुंची और शिक्षक के सभी सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट की जांच शुरू कर दी। जांच के क्रम में उनके सभी डॉक्यूमेंट और सर्टिफिकेट फर्जी निकले गए, जिसके आधार पर निगरानी विभाग द्वारा उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वहीं इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र के घाघर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास से शिक्षक को गिरफ्तार किया।