Edited By Ramanjot, Updated: 10 Feb, 2025 04:48 PM
![bihar government employees will get so many holidays this year](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_16_48_297445448holidays-ll.jpg)
Bihar holidays 2025: वहीं अगर ऑप्शनल लीव की बात करें तो इसमें कई विकल्प हैं। इनमें कर्मचारी अपनी सुविधा के हिसाब से कोई भी तीन छुट्टियां ले सकते हैं। ऐच्छिक अवकाश में 1 जनवरी को नव वर्ष है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर...
Bihar Holidays List 2025: बिहार के सरकारी कर्मचारियों को इस साल यानि 2025 में पिछले साल से ज्यादा छुट्टियां मिलेंगी। दरअसल, एक्ट के तहत कर्मचारियों को 21 छुट्टियां मिलेंगी। वहीं ऐच्छिक अवकाश के तहत 22 छुट्टियां हैं, जिनमें से 3 ली जा सकती हैं। इसके अलावा सरकारी आदेश के तहत 16 छुट्टियां भी हैं।
बिहार सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, सरकार कर्मचारियों को इस साल 40 दिन छुट्टियां होंगी।
सामान्य छुट्टियां की लिस्ट इस प्रकार है-
6 जनवरी- गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस
3 फरवरी -बसंत पंचमी
12 फरवरी- संत रविदास जयंती
14-फरवरी- शब ए बरात
26 फरवरी- महाशिवरात्रि है
5 अप्रैल - सम्राट अशोक अष्टमी
10 अप्रैल- महावीर जयंती
23 अप्रैल- वीर कुंवर सिंह जयंती
6 मई- जानकी नवमी
12 मई- बुद्ध पूर्णिमा
11 जून- कबीर जयंती
15 अगस्त- चेहल्लुम
5 सितंबर- हजरत मुहम्मद साहब जन्म दिवस
29 सितंबर- दुर्गा पूजा
23 अक्टूबर- चित्रगुप्त पूजा
27 दिसंबर- गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस
सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट-
26 जनवरी-गणतंत्र दिवस
14 और 15 मार्च- होली
22 मार्च- बिहार दिवस
31 मार्च- ईद
6 अप्रैल- रामनवमी
14 अप्रैल- भीम राव अंबेडकर जन्म दिवस
18 अप्रैल- गुड फ्राइडे
1 मई- मई दिवस यानी लेबर डे
7 जून- ईदुल जोहा (बकरीद)
6 जुलाई- मुहर्रम
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
30 सितंबर और 1 अक्टूबर- दुर्गा पूजा
2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती
22 अक्टूबर- दीपावली
27 और 28 अक्टूबर- छठ पूजा
25 दिसंबर- क्रिसमस
वहीं अगर ऑप्शनल लीव की बात करें तो इसमें कई विकल्प हैं। इनमें कर्मचारी अपनी सुविधा के हिसाब से कोई भी तीन छुट्टियां ले सकते हैं। ऐच्छिक अवकाश में 1 जनवरी को नव वर्ष है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर जयंती है। 13 मार्च को होलिका दहन है। 28 मार्च को रमजान का अंतिम जुमा है। 1 अप्रैल को ईदुल फित्र (ईद) है। 8 जून को ईदुल-दोहा (बक्रईद) है। 18 जून को अनुग्रह नारायण सिन्हा जयंती है। 7 जुलाई को मुहर्रम है। 4 अगस्त को अंतिम श्रावणी है। 9 अगस्त को रक्षा बंधन है। 26 अगस्त को हरितालिका तीज व्रत है। 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। 14 सितंबर को जीवित पुत्रिका व्रत है। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है। 22 सितंबर को दुर्गा पूजा कलश स्थापन है। 3 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (एकादशी) है। 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण जयंती है। 21 अक्टूबर को श्रीकृष्ण सिंह जयंती है। 26 अक्टूबर को छठ पूजा (खरना) है। 3 दिसंबर को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जयंती है। 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव है।