"कांग्रेस निर्लज्जता की सीमा पार कर गई है", गिरिराज सिंह ने कहा- जो व्यक्ति 3 चुनाव में भी 99 पार नहीं कर पाया वह जश्न मना रहा है

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Jun, 2024 09:53 AM

giriraj singh attacked on congress

गिरिराज सिंह ने कहा, "INDI गठबंधन थेथरोलॉजी पर काम करता है... नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री थे और रहेंगे। जो व्यक्ति(राहुल गांधी) तीन चुनाव में भी 99 नहीं पार कर पाया वह जश्न मना रहा है, कांग्रेस निर्लज्जता की सीमा पार गई है। इस टुकड़े-टुकड़े गठबंधन को...

नई दिल्ली: बेगूसराय से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद गिरिराज सिंह ने विपक्षी गठबंधन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति तीन चुनाव में भी 99 नहीं पार कर पाया वह जश्न मना रहा है। कांग्रेस निर्लज्जता की सीमा पार गई है। 

"थेथरोलॉजी पर काम करता  है INDI गठबंधन"
गिरिराज सिंह ने कहा, "INDI गठबंधन थेथरोलॉजी पर काम करता है... नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री थे और रहेंगे। जो व्यक्ति(राहुल गांधी) तीन चुनाव में भी 99 नहीं पार कर पाया वह जश्न मना रहा है, कांग्रेस निर्लज्जता की सीमा पार कर गई है। इस टुकड़े-टुकड़े गठबंधन को वोट कहां मिला? जितना अकेले भाजपा को मिला उससे भी कम इनके गठबंधन को मिला... राहुल गांधी पर देश की जनता ने तीन चुनाव (2014, 2019 और 2024) में विश्वास नहीं किया..." 

एनडीए संसदीय दल का नेता चुने गए नरेंद्र मोदी 
बता दें कि लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद शुक्रवार को दिल्ली में संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। इसके बाद NDA के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और राष्ट्रपति को एक पत्र सौंपा जिसमें कहा गया कि नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुना गया है। NDA के घटक दलों के समर्थन पत्र भी राष्ट्रपति को सौंपे गए। 

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने किया और इसमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, अश्विनी वैष्णव, सीएन मंजूनाथ, एन चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), संजय झा, एकनाथ शिंदे, एच.डी. कुमारस्वामी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, पवन कल्याण, अजीत पवार, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, जोयंत बसुमतारी, अतुल बोरा, इंद्र हंग सुब्बा, सुदेश महतो, चंद्र प्रकाश चौधरी और रामदास अठावले शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!