बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने Chandrayaan-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की सराहना की

Edited By Nitika, Updated: 24 Aug, 2023 09:27 AM

governor cm and deputy cm appreciated the historic landing of chandrayaan 3

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

 

पटनाः बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

PunjabKesari

यहां राजभवन द्वारा जारी एक बयान में, राज्यपाल ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक क्षण और देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। सफल लैंडिंग के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को बधाई।" बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां जारी एक बयान में कहा, "चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर देश ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है, जिस पर हर देशवासी गौरवान्वित है। यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इसके लिए इसरो की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।"

PunjabKesari

140 करोड़ भारतीयों को अपने वैज्ञानिकों पर गर्वः तेजस्वी यादव
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा, “चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई। 1962 से देशहित में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए समर्पित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर इतिहास रचा है। 140 करोड़ भारतीयों को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।"

वित्त मंत्री बनते ही विजय चौधरी ने लोगों को दिया भरोसा- बिहार की गाड़ी चला  रहे CM नीतीश - finance minister vijay chaudhary said cm nitish kumar will  not let happen anything

सभी भारतीयों के लिए विजयी क्षणः विजय चौधरी
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को 'सभी भारतीयों के लिए विजयी क्षण' करार देते हुए बिहार के वित्त मंत्री और वरिष्ठ जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा, ‘‘भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बनकर इतिहास रच दिया है, जिसका श्रेय हमारे वैज्ञानिकों और पिछले 25 वर्षों में उनकी कड़ी मेहनत को जाता है। यह यात्रा 1999 में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल के दौरान शुरू हुई और यह पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान भी जारी रही।" चौधरी ने कहा, "अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की खोज ने अब चंद्रमा पर चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के साथ एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।"

Religious Conversion Case धर्मांतरण के मुद्दे पर पूर्व मुख्‍यमंत्री मांझी  ने कह दी बड़ी बात मंदिर धोए जाने का उठाया मुद्दा - Religious Conversion  Case: Former Chief Minister ...

यह भारत के लिए गर्व का क्षणः मांझी
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। मैं इस ऐतिहासिक क्षण के लिए हमारे प्रधानमंत्री और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।"

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!