सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की घिनौनी करतूत, 7 साल की छात्रा को कोल्ड ड्रिंक बताकर पिलाया 'पेशाब', आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 20 May, 2026 02:44 PM

headgives student urine to drink arrested

ब मां ने बच्ची के रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि हेडमास्टर साहब ने कोल्ड ड्रिंक कहकर बोतल के ढक्कन में डालकर उसे पेशाब पिला दिया।

Purnia News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर 7 वर्षीय मासूम छात्रा को कोल्ड ड्रिंक कहकर पेशाब पिलाने का आरोप लगा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

रोती हुई घर पहुंची मासूम 

दरअसल, यह मामला जिले के चंपानगर थाना क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय सिंधिया का है। दर्ज प्राथमिकी (कांड संख्या-69/2026) के अनुसार, सिंधिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 (बजरंग बली टोला) की रहने वाली पीड़ित बच्ची हर रोज की तरह सुबह स्कूल गई थी। लगभग साढ़े नौ बजे वह अचानक रोते-चिल्लाते हुए अपने घर पहुंची। जब मां ने बच्ची के रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि हेडमास्टर साहब ने कोल्ड ड्रिंक कहकर बोतल के ढक्कन में डालकर उसे पेशाब पिला दिया। 

स्कूल में ग्रामीणों का हंगामा 

मासूम की बात सुनकर जब परिजन स्कूल पहुंचे तो उन्होंने इस संबंध में प्रधानाध्यापक से पूछताछ करनी चाही, लेकिन हेडमास्टर उल्टा उन पर ही भड़क गया। इसी बीच जब परिजनों ने उस बोतल को उठाकर सूंघा, तो उसमें से तेज पेशाब की दुर्गंध आ रही थी। जैसे-जैसे यह खबर गांव में फैली तो सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते उन्होंने आरोपी शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। 

यह भी पढ़ें- ट्यूशन टीचर की शर्मनाक करतूत: छात्रा को भगाकर ले जा रहा था नेपाल, पुलिस ने ऐसे दबोचा

आरोपी गिरफ्तार 

घटना की जानकारी मिलते ही चंपानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रधानाध्यापक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ ले गई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी शिक्षक नंद किशोर राय को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मौके से जब्त की गई बोतल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजी जाएगी।  उधर, आरोपी प्रधानाध्यापक नंद किशोर राय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!