छात्रा को अगवा कर कब्रिस्तान में किया था सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपियों ने किया सरेंडर

Edited By Ramanjot, Updated: 14 May, 2026 05:55 PM

student abducted and gang raped in cemetery both accused surrender

इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने एकमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Chhapra News: बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों घटित एक किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले के दो आरोपियों ने गुरवार को व्यवहार न्यायालय छपरा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दाउदपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी को एकमा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने चाकू के बल पर जबरदस्ती अगवा किया और सुनसान कब्रिस्तान में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने एकमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने  की चिकित्सीय जांच सदर अस्पताल में कराने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी थी। 

सूत्रों ने बताया कि लगातार पुलिस दबिश के कारण दोनों आरोपियों कोहड़गढ निवासी निशांत कुमार सिंह और भरहोपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने व्यवहार न्यायालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद उन्हें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!