चारा घोटाला मामलाः लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 5 फरवरी को होगा फैसला

Edited By Nitika, Updated: 29 Jan, 2021 11:45 AM

चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद आज भी जेल से बाहर नहीं आ पाए हैं। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। वहीं अब मामले की अगली सुनवाई 5 फरवरी को होगी। बता दें कि लालू प्रसाद की सेहत में सुधार हुआ है। उन्हें दिल्ली एम्स में...

रांचीः चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो पाई। वहीं अब 5 फरवरी को इस पर सुनवाई होगी।

झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ के समक्ष यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। कार्यवाही प्रारंभ होने पर पीठ ने बताया कि यादव की ओर से दाखिल किए गए कागजात उन तक समय से नहीं पहुंचे लिहाजा मामले में सुनवाई अब अगले सप्ताह की जाएगी। उच्च न्यायालय ने कहा कि यदि यादव के नये हलफनामे और कागजात एवं दावों पर सीबीआई को कोई जवाब दाखिल करना हो तो इस दौरान वह कर सकती है। अन्यथा, मामले में अगले सप्ताह सुनवाई की जाएगी।

वहीं सीबीआई की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राजीव सिन्हा ने कहा कि वह यादव के दावों पर बहस के लिए तैयार हैं। हालांकि, यादव की ओर से दिल्ली से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि जब अदालत के समक्ष सभी कागजात नहीं हैं तो बहस का कोई लाभ नहीं है। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई 5 फरवरी के लिए स्थगित कर दी। लालू यादव को चारा घोटाले के 4 विभिन्न मामलों में सजा मिल चुकी है, जिनमें से 3 मामलों में उन्हें उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।

बता दें कि लालू यादव को यदि दुमका कोषागार मामले में 5 फरवरी को जमानत मिलती है तो वह जेल से बाहर आ जाएंगे। हालांकि यादव को शनिवार को निमोनिया की शिकायत के बाद रिम्स से दिल्ली स्थित एम्स भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!