Hemant Cabinet Expansion: आज हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार, देखें कौन-कौन बन सकता है मंत्री

Edited By Khushi, Updated: 05 Dec, 2024 11:38 AM

hemant cabinet expansion expansion of hemant cabinet today

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की मंत्रिपरिषद आज यानी गुरुवार को शपथ लेगी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। राजभवन के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह पूर्वाह्न करीब 12 बजे ‘प्रोटेम स्पीकर' स्टीफन मरांडी के शपथ...

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की मंत्रिपरिषद आज यानी गुरुवार को शपथ लेगी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। राजभवन के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह पूर्वाह्न करीब 12 बजे ‘प्रोटेम स्पीकर' स्टीफन मरांडी के शपथ ग्रहण के साथ शुरू होगा।

मरांडी के शपथ लेने के बाद कई विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने इस बात पुष्टि की कि (मंत्री बनने वाले विधायकों की) सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और सोरेन इसे राज्यपाल को भेज देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘सब कुछ तय हो चुका है। सूची मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल को भेजी जाएगी। यह गठबंधन सरकार है। हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। लोगों ने हमें चुना है और हम राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।'' मंत्रिपरिषद में किन-किन नेताओं को जगह मिलेगी- इसे लेकर अटकलें तेज हैं। कांग्रेस को 4 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि आरजेडी से संजय प्रसाद यादव शपथ लेंगे जो गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने बीजेपी के अमित मंडल को हराया था। संजय प्रसाद को लालू परिवार का करीबी माना जाता है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक मंत्री पद मिलेगा। पार्टी ने छह सीट पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से चार पर उसके उम्मीदवार विजयी हुए। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी विधायक इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और राधाकृष्ण किशोर मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, झामुमो से दीपक बिरुआ, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू और चमरा लिंडा मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

बता दें कि ‘इंडिया' गठबंधन के सबसे बड़े घटक झामुमो ने 43 सीट पर चुनाव लड़ा और 34 सीट जीतीं, जो विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा जीती गई अब तक की सबसे अधिक सीट है। कांग्रेस को 16, राजद को चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) (भाकपा-माले) लिबरेशन को दो सीट मिलीं। भाजपा ने 68 सीट पर चुनाव लड़ा, 21 सीट पर जीत हासिल की और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पिछले महीने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार झारखंड में सत्ता हासिल की और 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल की । भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिली।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!