Hemant Cabinet: मंत्री बनने की रेस में ये नेता सबसे आगे, जानें कैसी होगी सीएम हेमंत की नई टीम?

Edited By Khushi, Updated: 04 Dec, 2024 06:27 PM

hemant cabinet this leader is at the forefront in the race

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार कल यानी 5 दिसंबर को होने वाला है। इस दौरान 11 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। वहीं, हेमंत कैबिनेट विस्तार में कुछ मंत्रियों के नाम रेस में है।

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार कल यानी 5 दिसंबर को होने वाला है। इस दौरान 11 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। वहीं, हेमंत कैबिनेट विस्तार में कुछ मंत्रियों के नाम रेस में है।

झामुमो से चर्चा में इन विधायकों के नाम 
सूत्रों के मुताबिक जेएमएम से 6 कांग्रेस से 4 और अन्य पार्टी को एक पद दिया जा सकता है। अब मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी इस पर सस्पेंस बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आज राजभवन में मंत्रियों की लिस्ट सौंप दी जाएगी, कल दोपहर 12 बजे राजभवन में ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि हेमंत कैबिनेट 2.0 में इस बार जेएमएम कोटे से रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ को मंत्री पद दिया जा सकता है। इसके अलावा मथुरा महतो, हफीजुल हसन का नाम भी आगे चल रहा है। साथ ही लुईस मरांडी और भवनाथपुर से जीते अनंत प्रताप देव भी मंत्रिमंडल की रेस में शामिल है।

कांग्रेस कोटे से चर्चा में इन विधायकों के नाम 
वहीं, कांग्रेस कोटे से 4 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के अंदर ST कोटे से रामेश्वर उरांव, शिल्पी नेहा तिर्की, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप का नाम शामिल है। वैसे इस बार रामेश्वर उरांव को मंत्री मंडल के बजाय CLP बनाने की ज्यादा उम्मीद दिख रही है। कांग्रेस में अल्पसंख्यक कोटे से इरफान अंसारी और निशत आलम का नाम है। वहीं OBC से प्रदीप यादव और ममता देवी का नाम चर्चा में है। वहीं इसके अलावा दीपिका पांडेय सिंह और जय मंगल सिंह भी हेमंत सोरेन कैबिनेट में शामिल होने के मजबूत दावेदार माने जा रहे है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!