दामाद के साथ चल रहा था सास का अफेयर ...रोड़ा बना पति तो गला रेतकर कर दी हत्या, धान के खेत में मिला शव

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Aug, 2025 12:42 PM

husband murdered due to affair with son in law

Madhepura Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर किनारे धान के खेत में एक किसान का शव मिला, जिसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। वहीं, मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक,...

Madhepura Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर किनारे धान के खेत में एक किसान का शव मिला, जिसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। वहीं, मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खाड़ी गांव की है। मृतक की पहचान खाड़ी वार्ड नंबर 14 निवासी सुभूकलाल यादव के 45 वर्षीय पुत्र यशवंत कुमार के रूप मे हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक यशवंत की पत्नी पुनीता देवी का गांव के ही अमित नाम के युवक से अवैध संबंध चल रहा था। लोगों को उन दोनों के संबंध का पता ना चले, इसलिए महिला ने अपनी नाबालिग बेटी नेहा की शादी अमित कुमार से कर दी। मृतक यशवंत की तीन बेटियां 15 साल की नेहा, 13 साल की निधि तथा 11 साल की ब्यूटी है।

तीन साल से चल रहा था जमीन विवाद
मृतक की मां उर्मिला देवी ने बताया कि यशवंत और उसकी पत्नी पुनीता देवी के बीच तीन साल से जमीन विवाद चल रहा था और पत्नी अपने दामाद अमित कुमार को एक बीघा जमीन देने की जिद पर अड़ी हुई थी। लेकिन मृतक जसवंत इसका विरोध करता था। मृतक की मां ने कहा कि रविवार रात खाद लोड करने के लिए गांव का ही अंशु कुमार यशवंत को बुलाकर ले गया था, लेकिन वह रात को नहीं लौटा और सुबह घर से पांच किलोमीटर की दूरी पर उसकी लाश मिली।

पत्नी गिरफ्तार
इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर किनारे जसवंत यादव का शव बरामद किया और मामले की जांच में जुट गई। वहीं, इस मामले में मृतक की मां ने मुरलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है, जिसमें कहा गया है कि पुनीता देवी ने अपने दामाद अमित कुमार के साथ मिलकर अपने  पति यशवंत की हत्या करवा दी है। फिलहाल, पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!