Pranpur Assembly Seat: INDIA गठबंधन का वोट नहीं बंटा तो प्राणपुर जीत सकता है RJD ।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jul, 2025 05:17 PM

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में प्राणपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार निशा सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था। निशा सिंह 79 हजार नौ सौ 74 वोट लाकर पहले स्थान पर रहीं थीं तो कांग्रेस उम्मीदवार तौकीर आलम 77 हजार दो वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से...

Pranpur Assembly Seat: बिहार का प्राणपुर विधानसभा सीट कटिहार लोकसभा के तहत आता है। 1977 में प्राणपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी की टिकट पर महेंद्र नारायण यादव ने जीत हासिल की थी। 1980 में यहां से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट मोहम्मद शकूर ने विधानसभा चुनाव में विरोधियों को मात दे दिया था। 1985 में मंगन इंसान ने प्राणपुर सीट पर कांगेस की टिकट पर जीत हासिल की थी। 1990 और 1995 में प्राणपुर सीट पर जनता दल के टिकट पर महेंद्र नारायण यादव ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 

वहीं 2000 के चुनाव में यहां से बीजेपी कैंडिडेट विनोद कुमार सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 2005 में प्राणपुर सीट से आरजेडी कैंडिडेट महेंद्र नारायण यादव ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 2010 और 2015 में प्राणपुर सीट से बीजेपी की टिकट से विनोद कुमार सिंह ने लगातार दो बार जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं बिनोद कुमार सिंह के असामयिक निधन के बाद उनकी विरासत को उनकी पत्नी निशा सिंह ने आगे बढ़ाया। 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर निशा सिंह ने जीत हासिल की थी। इस बार भी बीजेपी यहां से निशा सिंह की किस्मत पर भरोसा कर सकती है। 

Pranpur Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में प्राणपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार निशा सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था। निशा सिंह 79 हजार नौ सौ 74 वोट लाकर पहले स्थान पर रहीं थीं तो कांग्रेस उम्मीदवार तौकीर आलम 77 हजार दो वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से निशा सिंह ने तौकीर आलम को महज नौ सौ 72 वोट के कम मार्जिन से हराया था तो निर्दलीय कैंडिडेट इशरत परवीन 19 हजार सात सौ 46 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं। 
 

Pranpur Seat Result 2015 ।।  एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में प्राणपुर सीट से बीजेपी की टिकट पर विनोद कुमार सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। विनोद कुमार सिंह ने चुनाव में 47 हजार दो सौ 94 वोट हासिल किया था। वहीं एनसीपी की कैंडिडेट इशरत परवीन को 39 हजार आठ सौ 23 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से विनोद कुमार सिंह ने इशरत परवीन को 7 हजार चार सौ 71 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट तौकीर आलम, 39 हजार छह सौ 53 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 
 

Pranpur Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में प्राणपुर सीट से बीजेपी की टिकट पर विनोद कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। विनोद कुमार सिंह ने चुनाव में 43 हजार छह सौ 60 वोट हासिल किया था तो एनसीपी की कैंडिडेट इशरत परवीन ने 42 हजार नौ सौ 94 वोट हासिल किया था। इस तरह से विनोद कुमार सिंह ने इशरत परवीन को महज छह सौ 66 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। हीं कांग्रेसी कैंडिडेट अब्दुल जलील ने 13 हजार नौ सौ 25 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
 

Pranpur Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में प्राणपुर सीट से आरजेडी की टिकट पर महेन्द्र नारायण यादव ने जीत हासिल किया था। महेन्द्र नारायण यादव ने चुनाव में 38 हजार सात सौ 72 वोट हासिल किया था तो बीजेपी कैंडिडेट विनोद कुमार सिंह को 34 हजार तीन सौ 86 वोट मिले थे। इस तरह से महेन्द्र नारायण यादव ने विनोद कुमार सिंह को 4 हजार तीन सौ 86 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट अब्दुस सुबहान, 15 हजार छह सौ 20 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
 

प्राणपुर सीट पर इंडिया गठबंधन के कोर वोटरों के बंटने का लाभ पिछली बार बीजेपी उम्मीदवार को मिला था। अगर इंडिया गठबंधन अपने आधार वोट को एक साथ रखने में सफल रहे तो यहां से आरजेडी उम्मीदवार सीट निकाल सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!